माहेश्वर तिवारी सम्मान

माहेश्वर तिवारी सम्मान के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं

उदीषा : चौपाला साहित्योत्सव, मुरादाबाद

उदीषा
चौपाला साहित्योत्सव, मुरादाबाद (22-26 जनवरी 2026) के अवसर पर प्रादेशिक स्तर पर समग्र लेखन के दृष्टिगत आधुनिक हिंदी कविता और नवगीत परंपरा को समृद्ध करने वाले ख़्यातिलब्ध हिंदी कवि माहेश्वर तिवारी की स्मृति में ‘माहेश्वर तिवारी सम्मान’ में समानुभूति है।

प्रथम माहेश्वर तिवारी सम्मान के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं।

इस पुरस्कार का उद्देश्य साहित्यकार (कवि एवं लेखक व आंचलिक भाषा के उन्नायक) को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करना है जिनकी रचनाएँ साहित्यिक उत्कृष्टता, मौलिकता, सौंदर्यबोध, सांस्कृतिक संवेदनशीलता तथा समकालीन साहित्य में सार्थक योगदान को प्रतिबिंबित करती हों।

इस सम्मान के सुपात्र को ₹1,00,000 (एक लाख रुपए) की मानराशि आगामी रचनाकर्म व नवोदित ऊर्जा को डिजिटल युग में पुस्तकों के सामीप्य की वापसी प्रदान करने के उद्देश्य से सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न के रूप में प्रदान की जाएगी।

अतः ये सम्मान से इतर दायित्व बोध का भी सूचक है जिसके आप सदृश सुधि कलमकार अनवरत सृजक भी हैं, सारथी भी हैं और संवाहक भी। आप सभी अनमोल हैं। आपकी सहभागिता उदीषा का उत्साहवर्द्धन है।

नियमावली

 

  • आवेदक रचनाकर्म से परिवर्तन का संवाहक हो।
  • आवेदक द्वारा प्रस्तुत की गई पुस्तक का प्रकाशन-वर्ष 2020 से 2025 के बीच की अवधि का हो।
  • आवेदक की एक स्वतंत्र पुस्तक (कविता/नवगीत/संबंधित विधा) प्रकाशित हो।
  • आयु, लिंग, क्षेत्र, आस्था या संस्था-आधारित कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
  • परिवर्तनशील समसामयिक विधा ही प्राथमिकता का आधार रहेगी।
  • सम्मान हेतु स्वयं आवेदन अथवा किसी अन्य साहित्यकार/संस्था द्वारा नामांकन की स्वंतत्रता रहेगी।
  • निर्णायक मंडल का गठन ‘उदीषा : चौपाला साहित्योत्सव’ की आयोजन-समिति द्वारा किया जाएगा।
  • निर्णायक मंडल में प्रतिष्ठित साहित्यकार, आलोचक एवं विद्वान शामिल होंगे।
  • निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा, इस पर कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।
  • पुरस्कार की घोषणा एवं वितरण उदीषा : चौपाला साहित्योत्सव, मुरादाबाद के मंच से सार्वजनिक की जाएगी।
  • सम्मान प्राप्तकर्ता की उपस्थिति वांछनीय होगी। अपरिहार्य स्थिति में प्रतिनिधि की अनुमति दी जा सकती है।
  • अपूर्ण या निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएँगे।
  • आयोजन-समिति को नियमों में आवश्यक संशोधन करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि : 25 जनवरी 2026 है।
  • आवेदकों से अनुरोध है कि वे नीचे दी गई जानकारियाँ सावधानीपूर्वक भरें और निर्देशों के अनुसार अपनी रचना अपलोड करें।
  • फ़ाइल अपलोड करने और यह फ़ॉर्म सबमिट करने पर आपके Google खाते से संबद्ध नाम, ईमेल पता और फ़ोटो रिकॉर्ड किए जाएँगे।